सम-विषम में किए एक करोड़ के चालान

 


सम-विषम में किए एक करोड़ के चालान


सम-विषम में किए एक करोड़ के चालान


 

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर सम विषम योजना के दौरान पिछले छह दिन में करीब तीन हजार चालान किए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि औसतन 500 लोग प्रतिदिन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन पर एक करोड़ से अधिक जुर्माना लगाया गया है।
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने सम-विषम योजना शुरू की है। परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग की 600 से अधिक टीमें अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह मुस्तैद हैं। नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि को दो से बढ़ाकर चार हजार रुपये किया गया है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने वालों की संख्या बढ़ रही है। नियम तोड़ने वालों में दिल्ली ही नहीं दूसरे राज्यों के वाहन भी शामिल हैं। सम विषम लागू होने के बाद पुलिस की ओर से सर्वाधिक चालान किए गए हैं। छह दिनों में ही करीब तीन हजार वाहन मालिकों को चालान किया जा चुका है। उन पर एक करोड़ से अधिक जुर्माना लगाया जा चुका है। नियमों की अनदेखी करने वालों में कुछ ऐसे लोग थे जो जरूरी काम या आकस्मिक परिस्थिति में घर से निकले थे। कुछ लोगों का कहना था कि नियम की जानकारी नहीं होने की वजह से उनसे गलती हुई।
प्रतिदिन चालान
तिथि चालान
04 नवंबर 271
05 नवंबर 562
06 नवंबर 376
07 नवंबर 694
08 नवंबर 532
09 नवंबर 514