जामिया में गोली चलाने वाले युवक की पहचान


जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले कई समय से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। आज भी जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक युवक द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबर है। गाेली चलाने वाले शख्स की पहचान की जा चुकी है। एक वीडियाे में युवक गोली चलाता हुआ साफ दिख रहा है। इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी आखिर गोली चली कैसे? पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई।